शराब ठेके में घूसकर सेल्समैन से मारपीट करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद.

admin  5 hours, 28 minutes ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL , 17 फरवरी : थाना बापौली पुलिस ने गढ़ी भलौर रोड पर स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन से मारपीट करने मामले में सोमवार को दूसरे आरोपी को गांव गढ़ी भलौर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गढ़ी भलौर निवासी अमित के रूप में हुई है।

थाना बापौली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने भाई अंकित व गांव निवासी फरार साथी आरोपी अभिषेक के साथ मिलकर मारपीट की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी अमित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि वारदात में शामिल फरार तीसरे आरोपी अभिषेक को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है मामला

थाना बापौली में गांव गढ़ी भलौर निवासी रामसिंह पुत्र रामेश्वर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह गढ़ी भलौर रोड पर स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। कुछ दिन पहले उसकी गांव निवासी अंकित पुत्र सेठपाल के साथ पैसों को लेकर कहासुनी हो गई थी। अंकित के पिता सेठपाल ने हुक्मा दुकानदार से उधार रूपए लिए थे। उसने सेठपाल के पैसों की गारंटी ली थी। 11 जनवरी को रात करीब 8 बजे वह गढ़ी भलौर से बापोली गांव को जाने वाली सड़क पर फैक्टरी के पास स्थित दुकान पर बीड़ी लेने गया था। वहा अंकित ने उसके साथ कहासुनी कर स्टील की डोली से चोट मारी। वह वापिस ठेके पर आ गया। अंकित उसके पीछे पीछे अपने भाई अमित व साथी अभिषेक को साथ लेकर आया और ठेके के अंदर घुसकर डंडे से उसके साथ मारपीट की। तीनों आरोपी उसको पकड़ कर ठेके के बाहर ले गए और उसके व बेटे रूद्र के साथ मारपीट की। भाई रामपाल ने दोनों को छुड़ाया। मारपीट के बाद तीनों आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर गए। भाई रामपाल उसको इलाज के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल लेकर गया। बाद में उसका सनौली रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना बापौली में रामसिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

img
img